फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fever and skin disease patients increased after the rain

Kushinagar News: बारिश के बाद बुखार व त्वचा रोग के मरीज बढ़े

Mon, 03 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fever and skin disease patients increased after the rain
लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डाॅ. संतोष। संवाद  
पडरौना। जिले के सभी पीएचसी परिसर में रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी और बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टर उन्हें दवा के साथ मौसमी बीमारी के अलावा उपाय बताने के साथ चर्म रोग से बचाव के लिए सूती कपड़े पहनने की सलाह दिए।
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कमर दर्द घुटने का दर्द, चर्म रोग, खासी, बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोग के पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन

शाम तीन बजे तक कुल 32 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार से ही पीड़ित मरीजों की सख्या बढ़ रही है। इसकी वजह मौसम में हो रहे परिवर्तन है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खास कर श्वास, हृदय व रक्तताप के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है। उन्होंने बताया कि कमर दर्द, घुटने के दर्द से परेशान मरीजों को व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन से मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली संवाद के अनुसार क्षेत्र के गांव पैकौली बावन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 65 मरीजों चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी।
मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, फंगल, सांस, गठिया, सरदर्द, शुगर से संबंधित रोगियों की संख्या अधिक रही। रंगीलाल, रोशनी गुप्ता, कबूतरी देवी, गुड़िया देवी, निर्मला देवी, आशुतोष पांडेय, अनीता देवी, बालेश्वर, विदेशी आदि मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। इस दौरान डाॅ. दिनेश कुमार सिंह, डाॅ. मनोज कुमार, यशवंत चौहान, अभिषेक विश्कर्मा, कमलेश कुमार, रामप्रताप, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज परिसर में रविवार को लगे सीएम जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि गांव के लोग मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। यह बीमारी गलत खानपान और खाद्य पदार्थों में डालें गए रसायनिक उर्वरकों के कारण बढ रही है।
पीएचसी पहुंचे सपहा के निजामुद्दीन, महमुद्दीन, सुदर्शन गुप्ता, रामजतन यादव, भटवलिया की संगीता देवी, किरन देवी, लालाछपरा की उर्मिला देवी आदि को सुगर की शिकायत थी। भटवलिया के मोनू, राजेश मौर्य, राजू वर्मा, लक्ष्मीगंज की निशा, अमन, आलम, शहाबू, डम्मर छपरा की सरोज को बुखार की शिकायत थी। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई है। सभी मरीजों का इलाज किया गया है। इस दौरान तृप्ति, विशुन दयाल, राहुल जायसवाल, पूजा आदि मौजूद रहे।

तरया सुजान प्रतिनिधिकके अनुसार पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले डॉक्टर नही आए। अस्पताल में तैनात फर्मासिस्ट के भरोसे इलाज किया गया। यहां 10 मरीजों का उपचार किया गया था। डॉक्टर के नहीं रहने पर फार्मासिस्ट अवध किशोर तिवारी और विकास लाल श्रीवास्तव ने मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया। मेले में अर्जून चौहान को बिल्ली काटने का वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed