{"_id":"674e1bbda2544303f900ce27","slug":"festival-will-be-celebrated-from-river-to-playground-preparations-in-full-swing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-127499-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल
Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर तीन माह तक गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही चलेगी। शेष चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन निरस्त रहेगी। लोगों का कहना है कि इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कोहरे व यात्री सुरक्षा को लेकर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर रोज चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर का फेरा सात दिन से घटा कर अब तीन दिन कर दिया गया है और यह व्यवस्था एक दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक के लिए लागू कर दी गई है। इन 90 दिनों में ट्रेन अब 38 दिन ही चलेगी और शेष 52 दिन निरस्त रहेगी।पूर्वोत्तर रेलवे के शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन तीन, पांच, सात, दस, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 व 30 दिसंबर को चलेगी।
जनवरी में दो, चार, सात, नौ, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 जनवरी को चलेगी। फरवरी में एक, चार, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 व 28 फरवरी को गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए और पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए चलेगी। जबकि शेष दिनों में यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इस तरह इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को होगा और शेष चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को इसका संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन का फेरा घटाए जाने पर नीरज जायसवाल, दुर्गेश मद्धेशिया, राहुल सोनी, रवि विश्वकर्मा, विकास वर्मा आदि का कहना है कि इस क्षेत्र के लोगो व व्यापारियों के लिए यह ट्रेन पाटलिपुत्र तक की यात्रा को लेकर काफी मुफीद मानी जाती है। आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी भी व्यापार के उद्देश्य से नियमित सैकड़ो की संख्या में पाटलिपुत्र आते जाते है।ट्रेन का फेरा कम कर दिए जाने से ऐसे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार नेे बताया कि कोहरा के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव व निरस्त किया गया है।