{"_id":"6afb51b68ae5c211af03a3cd","slug":"festival-special-train-to-run-from-chhapra-to-mumbai-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172461-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन
विज्ञापन
पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और तमकुही रोड स्टेशन पर भी होगा ठहराव, दोनों दिशाओं में लगाएगी एक-एक फेरा
पडरौना। छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05055/05056 नंबर की यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इसके ठहराव से कुशीनगर जिले के पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और तमकुही रोड के यात्रियों को मुंबई जाने में सुविधा होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 18 नवंबर को रात आठ बजे छपरा से रवाना होगी। यह रात 11:40 बजे तमकुही रोड पहुंचेगी। इसके बाद 19 नवंबर को रात 12:22 बजे पडरौना, 12:44 बजे रामकोला और 1:15 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। ट्रेन रात 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचने के बाद तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे रवाना होगी। 21 नवंबर को रात 10:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद 22 नवंबर को रात 12:10 बजे कप्तानगंज, 12:40 बजे रामकोला, 1:12 बजे पडरौना और 1:52 बजे तमकुही रोड पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।