फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female students were made aware of safety issues.

Kushinagar News: सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of safety issues.
पडरौना। जनता इंटर कॉलेज रामकोला परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि कहा कि महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन गंभीर है। अनहोनी की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि सरकार की तरफ से संचालित हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर मदद लें।
विज्ञापन

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणाम पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने के लिए प्रेरित किया। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह ने महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) आदि की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य नंदलाल पाल, मानस मिश्रा, बन्दना गुप्ता, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed