फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female PGI referee injured in attack

फॉलोअप: बांसगांव के पिपरा जुबा टोला में हुई थी घटना

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Female PGI referee injured in attack
हमले में घायल महिला पीजीआई रेफर
विज्ञापन

आपसी कहासुनी में पति ने कर दिया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव के पिपरा जुबा टोला में पत्नी के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला करने वाला पति पुलिस की हिरासत में है। उधर, पति के हमले में गंभीर रूप से घायल गुड़िया को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक है।

कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के कठकुइयां का निवासी अमरेंद्र (35) मंगलवार को विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव के पिपरा जुबा टोला निवासी बंधु प्रसाद के घर पत्नी गुड़िया को लेकर आया था। वहां उसकी मौसी हैं। गुड़िया (30) के साथ दो बेटियां भी आई हैं। बंधु के परिवार वाले बुधवार को खेत गए थे। घर में छोटे बच्चे थे। घर में अमरेंद्र और गुड़िया में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं बगल में रखे दाब (धारदार हथियार) से अमरेंद्र ने पत्नी के गर्दन और चेहरे पर प्रहार कर दिया। इससे पत्नी की गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे। यह देखकर पति भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ अनिल ने गुड़िया को अस्पताल भिजवाया। बुधवार को ही देर शाम महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर फिर बृहस्पतिवार को सुबह पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी दोनों बेटियां पांच वर्ष की आराधना और तीन साल की आरोही अपने मामा के घर अहिरौली में हैं। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है। विशुनपुरा थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया है कि महिला के मायके वालों और मौसी के घरवालों को तहरीर देने के लिए खबर भेजी गई है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed