फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fell in love on Instagram...boyfriend refused to marry, girl went on hunger strike

Kushinagar News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार...शादी से मुकरा प्रेमी तो अनशन पर बैठी युवती

Mon, 17 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fell in love on Instagram...boyfriend refused to marry, girl went on hunger strike
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने प्रेमी के दरवाजे पर पांच दिनों तक अनशन पर बैठी रही। रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा और उसके घर वालों को सूचना दी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। युवती का आरोप है कि युवक दोस्ती होने के बाद उसे शादी का झांसा दिया और इसी बहाने उसका यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात रखी तो युवक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद वह उसके घर पहुंचकर अनशन पर बैठ गई।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। कुछ महीनों की बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बीच युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही शादी करेगा। युवती का कहना है कि इसी विश्वास में उसने अपने संबंधों को आगे बढ़ाया, लेकिन जब शादी की बात रखी तो युवक ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि उसने बात तक करना बंद कर दिया। पांच दिन पहले युवती, युवक के घर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों को पूरी बात बताई। पूरा मामला सुनकर लोग दंग रह गए। इसी दौरान युवक और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। इससे आहत युवती ने दरवाजे पर अनशन शुरू कर दिया। उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी जगह से नहीं उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पांच दिनों से जारी अनशन पर अब तक परिवार का कोई सदस्य नहीं लौटा है। रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा और उसके घर वालों को सूचना दी।

वीरेंद्र सिंह, सीओ खड्डा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed