{"_id":"68e1772e7cef7ca58e00cc1c","slug":"fazilnagars-power-supply-has-been-cut-off-for-36-hours-leaving-consumers-worried-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146591-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 36 घंटे से फाजिलनगर की बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 36 घंटे से फाजिलनगर की बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
Sun, 05 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र की हालत वर्षों से दयनीय है। यहां थोड़ी से वर्षा में जलजमाव और छोटी छोटी समस्याओं के कारण अलग अलग फीडर की आपूर्ति बाधित होती है।
बारिश के शुरुआत से पहले ही फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद जेई सिरताज अली और जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला के नेतृत्व में बिजली आपूर्ति बहाल के लिए उतरे तो बारिश शुरू हो गई और इसके कारण दिक्कतें शुरू हो गई।
शनिवार सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण अलग अलग क्षेत्रों से पेड़ टूटने, हाइटेंशन और एलटी तार गिरने की सूचना आना शुरू हुआ। इस बीच तेज बारिश के कारण उपकेंद्र पर भी पानी भर गया ।सैकड़ों जगहों पर तार टूटने, पेड़ गिरने और उपकेंद्र में पानी लगने के बाद जेई के अनुसार टाउन फीडर को रविवार शाम तक वहीं ग्रामीण फीडर को सोमवार तक आपूर्ति मिलने की संभावना है। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित है अभी ट्रांसफार्मर की समस्या दूर होती की शनिवार को आई आंधी और बारिश ने नई मुसीबत खड़ी कर दी।
विज्ञापन
ऐसे में बताया जा रहा है कि 36 घंटे पूर्व से बाधित हुई बिजली अब 36 घंटे बाद ही पटरी पर आने की संभावना है। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जोकवा, रहसू, फाजिलनगर दक्षिणी, फाजिलनगर कस्बा, न्यू साउथ, ओल्ड साउथ, पटहेरवा समेत सात फीडर संचालित होते हैं।इन फीडरों से कस्बा समेत 200 से अधिक गांव जुड़े हैं।
ऐसे में आंधी के बाद टाउन फीडर सहित जोकवा फीडर और अन्य ग्रामीण फीडर में समस्या आनी शुरू हुई और लगभग शाम तक 150 से अधिक जगहों पर ऐसी सूचना विभाग को मिला जहां जेई सिरताज अली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पेड़ो को हटाने और सड़को की सफाई और हाइटेंशन लो टेंशन तार को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बीच उपकेंद्र में भी पानी लग गया था और इसको निकालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लिया गया।