Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fazilnagar market caught up in incomplete service lane; people struggle with traffic jams all day long

Kushinagar News: अधूरी सर्विस लेन में उलझा फाजिलनगर का बाजार, जाम से दिनभर जूझे लोग

Sun, 15 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fazilnagar market caught up in incomplete service lane; people struggle with traffic jams all day long
-फ्लाईओवर निर्माण के चलते सर्विस लेन पर दोनों तरफ से गुजर रहे वाहन
विज्ञापन

- दिल्ली और महानगरों से आने वाली स्लीपर बसों, परिवहन निगम की बसों और बड़े वाहनों का भी दबाव
-भीड़ के बीच यात्रियों को उतरने और सड़क पार करने में परेशानी, कारोबार पर भी पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। छठ पर्व पर बाजार में रौनक के बजाय जाम और धूल का माहौल है। फाजिलनगर में फ्लाईओवर निर्माण के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव सर्विस लेन पर बढ़ गया है। जर्जर सर्विस लेन पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही से यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसका असर बाजार की खरीदारी और दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।

फाजिलनगर का यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पूर्वांचल को बिहार से जोड़ता है। दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और अन्य महानगरों से बिहार तथा पूर्वांचल आने-जाने वाली स्लीपर बसों, परिवहन निगम की बसों और निजी वाहनों का दबाव इस मार्ग पर रहता है। छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही से सर्विस लेन पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन


60 किलोमीटर के दायरे में कई जगह निर्माण

गोरखपुर से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को कुशीनगर में प्रवेश करने के बाद करीब 60 किलोमीटर के दायरे में कई जगह निर्माण कार्य के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। हाटा में दो स्थानों, पटहेरिया, फाजिलनगर और सलेमगढ़ में फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य जारी है। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित है। फाजिलनगर में स्थिति अधिक खराब है। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर, आगे दो अंडरपास और नीचे बसा बाजार होने के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। ऊपर से जर्जर सर्विस लेन परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को उतरने और सड़क पार करने में परेशानी

सर्विस लेन पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण यात्रियों को बसों से उतरने और सड़क पार करने में दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनों के बीच पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। जाम और धूल के कारण बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग रुकने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है।

स्पीकअप
बड़े वाहनों और बसों के दबाव के कारण ग्राहक दुकानों के सामने रुक नहीं पा रहे हैं। लोग जल्दबाजी में निकल जाते हैं। खाने-पीने की जरूरी चीजें खरीदने के लिए भी उन्हें परेशानी होती है। त्योहार के समय इस स्थिति से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-विकास सिंह, मिठाई विक्रेता, फाजिलनगर
त्योहार के समय दुकान पर ग्राहकों की कतार लग जाती थी, लेकिन अब लोग जाम से परेशान होकर सीधे घर पहुंचना चाहते हैं। धूल और जाम बड़ी समस्या बन गए हैं। छठ पर महिलाओं और परिवारों की खरीदारी बढ़ती है, लेकिन आवागमन की समस्या के कारण ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है।

-गुड्डू सिंह, दुकानदार, फाजिलनगर
वर्जन
सर्विस लेन की मरम्मत कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। त्योहार के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिससे जाम की समस्या बनी हुई है। जाम से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।
- चिन्मय दुबे, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed