Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Self-enumeration drive to begin tomorrow; personnel to visit homes starting December 1st

Kushinagar News: कल से शुरू होगा स्वगणना अभियान, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

Sun, 15 Nov 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration drive to begin tomorrow; personnel to visit homes starting December 1st
-जिले में जनगणना के लिए 7,840 ब्लॉक बनाए गए, 6,822 प्रगणक और 1,021 सुपरवाइजरों की हुई तैनाती
विज्ञापन

-एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी, पांच से नौ जनवरी तक होगा पुनरीक्षण
कुशीनगर। जनगणना-2027 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 16 नवंबर से स्वगणना अभियान शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद एक दिसंबर से घर-घर जनगणना होगी। इसके लिए जिले में 7840 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं। 6822 प्रगणक और 1021 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान डीएम संजय चौहान ने बताया कि सटीक जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का आधार बनते हैं। आंकड़ों में त्रुटि होने से योजनाओं के निर्माण और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में कठिनाई होती है। इसलिए प्रत्येक परिवार अपनी जानकारी सावधानी और शुद्धता के साथ दर्ज करे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाना होगा। वहां उत्तर प्रदेश का चयन कर कैप्चा भरने के बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी से सत्यापन के बाद भाषा का चयन कर परिवार का पता भरना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध मैप के माध्यम से घर को टैग करने के साथ परिवार के सदस्यों से जुड़े करीब 40 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी जानकारियों की जांच के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वगणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को विशिष्ट सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (एसई आईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा। घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह आईडी बतानी होगी। इससे पहले दर्ज की गई जानकारी उनके पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी और परिवार को दोबारा पूरा ब्योरा नहीं देना पड़ेगा।

व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय

डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। व्यक्तिगत विवरण सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के दायरे से भी बाहर हैं। इसलिए नागरिकों को अपनी जानकारी की गोपनीयता को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

जिले में बनाए गए 7840 एन्यूमरेशन ब्लॉक

डीएम ने बताया कि जनगणना की तैयारियों के तहत प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए 130 फील्ड ट्रेनर और तीन मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 19 चार्ज बनाए गए हैं। छह तहसीलों के अंतर्गत 1455 राजस्व ग्राम हैं। इनमें 1382 आबाद और 73 गैर आबाद गांव शामिल हैं। इसके अलावा तीन नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायतों समेत कुल 13 नगरीय निकाय हैं।


जिले की अनुमानित आबादी 47,56,648 है। जनगणना कार्य के लिए 6822 प्रगणक और 1021 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से 7840 एन्यूमरेशन ब्लॉक में गणना कराई जाएगी।
यह रहेगी जनगणना की समय-सारिणी

16 से 30 नवंबर 2026 : स्वगणना अभियान।

एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 : घर-घर जनगणना।

पांच से नौ जनवरी 2027 : पुनरीक्षण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed