फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fazilnagar by-election: 56.22 percent voting, enthusiasm among women

फाजिलनगर उपचुनाव : 56.22 प्रतिशत मतदान, महिलाओं में उत्साह

Wed, 06 May 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fazilnagar by-election: 56.22 percent voting, enthusiasm among women
फाजिलनगर में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद
पडरौना। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी नवाचार के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसमें 56.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार फेशियल रिकग्निशन का सफल प्रयोग राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस उप चुनाव में फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रयोग किया गया। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित इस सिस्टम ने डुप्लीकेट मतदान की संभावनाओं को शून्य कर दिया,जिससे पूरी प्रकिया पारदर्शी रही।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे की तरफ से जारी किए आंकडों के मुताबिक,कुल 18,792 मतदाताओं में से 10,565 मतदाताओं ने वोट डाले। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं का प्रतिशत पुरूषों से अधिक रहा। इसमें महिला मतदाता 8,932 में से 5,422 ने मतदान किया जबकि पुरुष मतदाता 9,860 में से 5,143 ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान को निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। पूरे क्षेत्र में नौ मतदान केंद्रों और 22 मतदेय स्थलों पर मत डाले गए। सुरक्षा की कमान एक जोनल मजिस्ट्रेट,चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट के हाथों में रही।जिन्होंने पल-पल की निगरानी सुनिश्चित की। शाम को मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा क बीच सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed