फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father expressed fear of religious conversion of children, police is investigating

Kushinagar News: बच्चों का धर्मांतरण कराने की पिता ने जताई आशंका, पुलिस कर रही जांच

Tue, 21 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Father expressed fear of religious conversion of children, police is investigating
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी और रिश्तेदारों पर बच्चों के धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में सेवरही पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पत्नी उसके बच्चों का खतना कराना चाहती है। बच्चों को लेकर वह 16 मई से ही गायब है। इस मामले में पति ने कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस युवती के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उसी गांव की एक दूसरे धर्म की युवती से साल 2016 में शादी की थी। वह दबाव में आकर 2020 में दूसरा धर्म स्वीकार कर लिया। युवक के इस कदम का परिवार व समाज में जब विरोध होने लगा तो मामला सेवरही थाने तक पहुंचा। युवक ने फिर अपरा मूल धर्म अपना लिया। उसके बाद पति-पत्नी राजी-खुशी रहने लगे। युवक और युवती से छह साल का पुत्र और चार साल की बेटी है। दोबारा यह मामला तब तूल पकड़ने लगा, जब मायके वालों ने फोन कर बच्चों का खतना कराने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी। युवक पत्नी को ऐसा करने से बार-बार मना करने लगा। लेकिन बात नहीं बनी। युवक का आरोप है कि वह 16 मई को टेंपो लेकर बाहर गया तो उसकी पत्नी बच्चों को लेकर रिश्तेदार के साथ गायब हो गई। दोपहर बाद युवक घर पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने सभी जगहों पर पत्नी व बच्चों की तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। युवक ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी उसके बच्चों का खतना करा देगी। धर्मांतरण की आशंका जताते हुए सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसएचओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

000000
युवक की ओर से लगाए गए धर्मांतरण के आरोप को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस मायके से लेकर ससुराल तक अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी जुटा रही है। -धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed