फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father died due to head injury, son and daughter-in-law absconding

Kushinagar News: सिर से चोट लगने से पिता की मौत, पुत्र व बहू फरार

Wed, 10 Jul 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Father died due to head injury, son and daughter-in-law absconding
मंसाछापर/कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार देर रात सिर मेें चोट लगने से लहूलुहान बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद उनके तीसरे नंबर के पुत्र व बहू फरार है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगा रहा है कि उनके सिर में रॉड या डंडे से गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धौरहरा निवासी 65 वर्षीय कमल प्रसाद की मौत हुई है। उनके चार पुत्र हैं, जिसमें सोमवार देर रात तीसरा पुत्र राजेश और उसकी पत्नी घर में थी। उनकी पत्नी लक्ष्मीना के अनुसार वे लोग घर में थे और उनके पति कमल बाहर थे। कुछ देर बाद देखा गया तो रात करीब दस बजे उनके पति कमल गिरे हुए थे और सिर में चोट से खून निकल रहा था। देखने पर लगा की कोई लाठी या रॉड से वार कर दिया है। वे कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई। लक्ष्मीना का यह भी कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और घरवालों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से ही तीसरे नंबर का बेटा और उसकी पत्नी कहीं चले गए। पुलिस को की शक है कि उनके ऊपर हमला किया गया है, इस कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

कमल खिरकिया बाजार में एक निजी विद्यालय में चपरासी थे। उनका सबसे बड़ा पुत्र उमेश अपने परिवार के साथ खिरकिया बाजार में रहता है। दूसरा पुत्र गनेश बाहर रहकर नौकरी कर रहा है और दिनेश बिहार दवनहां चौराहे पर वेल्डिंग का कार्य करता है। तीसरे बेटे व बहू के फरार होने से परिस्थितियां संदिग्ध हो गई हैं। इंसपेक्टर कोतवाली पडरौना सुशील शुक्ला ने बताया किकमल की पत्नी लक्ष्मीना की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लगता है कि सिर पर वार करने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते की भूमि को लेकर चलता है विवाद

मृतक कमल प्रसाद और कुछ अन्य लोगों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चलता है। पत्नी लक्ष्मीना का कहना है की रास्ते की ज़मीन को लेकर विवाद चलता था। आरोप लगाया कि वे लोग हमेशा उनके पति को धमकी भी देते थे, जबकि पुलिस की जांच में कुछ और मामला सामना आ सकता है।


घटना के बाद बेटे और बहू जाना चर्चा का विषय

घटना के तुरंत बाद बेटे राजेश और उसकी पत्नी का कही चले जाना एक चर्चा का विषय है। लोग दबी जुबान से यह बोलते हुए पाए गए कि किसी के घर इतनी बड़ी अनहोनी हो जाए तो कोई सदस्य इस तरह कहीं कैसे जा सकता है। घटना के बाद और मंगलवार की सुबह दस बजे तक बेटे और बहू घर नहीं आना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed