{"_id":"6079ce288ebc3ec89762002b","slug":"father-and-son-injured-in-assault-with-sharp-weapon-kushinagar-news-gkp3922280107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला में पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से हमला में पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को महिला थाने पर एक शिकायत के मामले में अपना पक्ष रखने जा रहे पिता-पुत्र पर दूसरे पक्ष की तरफ से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में पिता-पुत्र को सिर में गंभीर चोट लगी। बीच बचाव कराने में एक होमगार्ड की अंगुली में भी चोट आई। शोर सुनकर महिला एसओ व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया तथा दो आरोपियों को पकड़कर महिला थाने में बैठाया गया। उनसे धारदार हथियार भी छीना गया।
पडरौना कोतवाली के एक गांव निवासी पति-पत्नी में कई महीने से विवाद चल रहा है। पत्नी के व्यवहार से दुखी पति ने महिला थाने में शिकायत की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। दोपहर करीब तीन बजे शिकायतकर्ता युवक के पिता व भाई भी महिला थाने पर जा रहे थे। कहा जा रहा है कि इस मामले से जुड़ा दूसरा पक्ष महिला थाने से कुछ दूर पहले मौजूद था। इससे अंजान पिता-पुत्र जैसे ही वहां पहुंचे तो इन पर हमला कर दिया गया। पिटाई से बचने के लिए पिता-पुत्र महिला थाने की तरफ भागने लगे। इसी बीच धारदार हथियार से इन पर प्रहार किया गया। दोनों के सिर में चोट लगी। शोर सुनकर महिला थाने की एसओ त्रिलोत्मा त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और बीच बचाव कराया। घायल अमरल्ली (65) व उनके पुत्र नुरूल्लाह (21) को जिला अस्पताल भेजा गया। महिला थाने की एसओ त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।