फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father and son arrested in case of young man's death

Kushinagar News: युवक की मौत मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested in case of young man's death
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव में जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों की पिटाई से घायल दूसरे पक्ष के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गए, शव दफनाने को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। पुलिस इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे बाकी छह आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है, सूत्रों की मानें तो आरोपियों का लोकेशन देवरिया में मिला है।
विज्ञापन

रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव निवासी इसहाक को जमीन के विवाद में पड़ोसी हरिराम राम राय पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दिया। मारपीट का मुकदमा पुलिस ने दोनों पक्ष पर दर्ज कर लिया और इसहाक के चाचा व भतीजा तथा अरविंद राय के पक्ष के एक व्यक्ति को जेल भेज दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा। हंगामा और बवाल के बाद परिजनों ने आधी रात को शव को दफनाया। इस मामले में पुलिस ने अरविंद राय पक्ष के नौ लोगों पर केस दर्ज किया है, इसमें हरिराम राय और इसके बेटे अरविंद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं इसहाक के परिजनों का आरोप है कि रविंद्र नगर धूस पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है, बाकी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed