फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   farmers warned to vacant airport land

Kushinagar News: आईएलएस सिस्टम लगाने के लिए ली गई जमीन होगी खाली

Thu, 18 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
farmers warned to vacant airport land
कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए ली गई जमीन को खाली कराने के लिए भलुही मदारी पट्टी गांव में पहुंचे तहसील
फोटो है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर- सिस्टम नहीं होने से फ्लाइट उतरने में विजिबिलिटी की होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का विस्तार कर आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) और डीवीओआर (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेज डाॅप्लर रडार) लगाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ से किसानों से ली गई जमीन खाली कराने के लिए तहसील प्रशासन ने किसानों को नोटिस दिया है। अधिकारियों ने चेताया है कि यदि ली गई जमीन और मकान तीन दिन में खाली नहीं हुए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर बनाने के दौरान 587 एकड़ जमीन में एयरपोर्ट के रनवे सहित एटीसी बिल्डिंग, फायर स्टेशन, फ्यूल स्टेशन आदि अन्य कार्य पूरा हो गया था। डेढ़ वर्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट चल रही है। इस एयरपोर्ट पर रात में कोहरा और तेज बरसात में फ्लाइट उतरने में विजिबिलिटी की दिक्कत आती है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) और डीवीओआर लगाना है। इसके लिए जमीन कम पड़ रही थी तो एयरपोर्ट ने पुन: किसानों से करीब 30 एकड़ जमीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएलएस सिस्टम को लगाने के लिए टेंडर की प्रकिया पूरी कर इसमें लगने वाले सामान कोरिया से आ गए हैं। इस कार्य को कराने के लिए कार्यदायी संस्था उड़ीसा की मेसर्स नवलोकदास को जिम्मेदारी मिली है। इसी को लगाने के लिए 190 मीटर रनवे के उत्तर और दक्षिण किसानों से लगभग 30 एकड़ जमीन ली गई है। इस जमीन का सीमांकन कर प्रशासन ने किसानों को मुआवजा भी दे दिया।
इसमें से कुछ किसानों ने अपनी जमीन खाली कर दी, कुछ किसान जमीन अथवा अधिग्रहित जमीन पर बने मकान अभी तक खाली नहीं कर सके हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट के अधिकारी और तहसील प्रशासन ने भलुही मदारीपट्टी और बेलवा दुर्गा राय गांव पहुंच कर संबंधित लोगों को तीन दिन में अधिग्रहीत भूमि खाली कराने के निर्देश दिए।

तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दिवस के भीतर खुद ही जमीन खाली नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुशीनगर एयरपोर्ट के सिविल महानिदेशक अमर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, लेखपाल निलेश रंजन राव, अजय दूबे और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed