फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers should tie up the sugarcane that has fallen in the fields, this will reduce the losses.

Kushinagar News: खेत में गिरे गन्ने को बंधवाएं किसान, कम होगा नुकसान

Thu, 09 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers should tie up the sugarcane that has fallen in the fields, this will reduce the losses.
तमकुहीरोड। जिला गन्ना अधिकारी ने सेवरही चीनी मिल के अधिकारी और गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बुधवार को गन्ना की फसलों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर खेतों में गिरे गन्ने को बंधवाने और खेत में एकत्र बारिश का पानी निकलवाने के लिए सलाह दी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी होद्दा सिद्दीकी ने कहा कि गन्ना गिरने व खेत में जल भराव होने से गन्ना की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। खेत में गिरे गन्ने को चूहा, सियार या अन्य जंगली जानवरों से भी खतरा हो सकता है। उन्होंने किसानों से बात कर गन्ने की फसल को सीधा कर उसे बंधवाने व खेतों में भरे पानी को निकलवाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के पिपराघाट, राजपुर खास, टिकुलिया, राजपुर बगहा, बुटन टोला, मोतीराय टोला, शिव टोला, खुदरा, अहिरौली, धर्मपुर पर्वत, सपही टड़वा आदि गांव के किसानों की गन्ने की फसलों का निरीक्षण कर किसानों को जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान वैज्ञानिक डाॅ. योगेंद्र प्रसाद भारती, शस्य वैज्ञानिक डाॅ. सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


खड्डा में हुई किसान गोष्ठी
खड्डा। आईपीएल चीनी मिल खड्डा में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान सस्थान सेवरही के कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को रोग, कीट और गन्ने की बंधाई आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र ने किसानों को रोग, कीट और बरसात से गिरे गन्ने की बंधाई करने के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक खड्डा पवन पटेल, केन हेड सुधीर कुमार, उप प्रबंधक शेर बहादुर सिंह, सहायक प्रबंधक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed