{"_id":"657cb0f5b6d260a9f7003ce8","slug":"farmers-should-increase-income-by-co-cropping-with-sugarcane-ad-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9372-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के साथ सहफसली खेती से किसान बढ़ाएं आय : एडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के साथ सहफसली खेती से किसान बढ़ाएं आय : एडी
Sat, 16 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कृषि के विद्यार्थियों को गन्ने के साथ सहफसली खेती के बढ़ावा के लिए गोष्ठी आयोजित हुई। कृषि विद्यार्थियों को बताया गया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती कर किसान अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच, गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती के रूप में आलू, लहसुन, गोभी, टमाटर, गेहूं, तोरी, मटर, मंसूर, मूंग, उर्द, पालक, मूली, प्याज, भिंडी, खीरा, बैगन की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न सहफसली खेती व उससे लाभ कमा रहे किसानों की तस्वीर व उनकी बात को साझा किया। इस दौरान कृषि विद्यार्थियों ने कृषि से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे, जिनका जवाब भी ओमप्रकाश गुप्ता ने दिया।
जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों से उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करना चाह रही है। इसके लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका लाभ किसानों को मिल रहा है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय व संचालन कृषि शिक्षक अखिलेश कुमार ने किया। इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्त, अमरजीत मिश्र, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, शिवानंद धर दुबे, श्रीराम कुशवाहा, अशोक चौरसिया, राजेश राय आदि मौजूद थे।