फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Farmers save potato crop from cold'

‘आलू की फसल को ठंड से बचाएं किसान’

Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Farmers save potato crop from cold'
बाकखास गांव में आलू की फसल की देखभाल करता किसान। - फोटो : KUSHINAGAR
‘आलू की फसल को ठंड से बचाएं किसान’
विज्ञापन

तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही क्षेत्र में आलू की अच्छी फसल दिख रही है, लेकिन किसानों को आलू की फसल को पाला समेत अन्य रोगों से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए। कृषि जानकारों की मानें तो जनवरी व फरवरी में ठंड व पाले का प्रकोप बढ़ जाता है।
सेवरही क्षेत्र में आलू के भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से किसान इसकी खेती व्यावसायिक रूप से कम, घरेलू इस्तेमाल के लिए अधिक करते हैं। बाकखास, जगदीशपुर, सुमही संतपट्टी, दोमाठ, भगवानपुर, बाघाचौर, बेदूपार, राजपुरखास, विरवट कोंहवलिया, पकड़ियार पूरबपट्टी, रकबा दुलमापट्टी, सरगटिया करनपट्टी, गोसाईपट्टी, चखनी आदि गांव के किसान आलू की खेती करते हैं। क्षेत्र में दिन में धूप निकलने के बाद भी सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में आलू की फसल को पाला लगने के अलावा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसान सहदेव चौहान, ध्रुव निषाद, संजय सिंह पटेल आदि ने बताया कि इस समय आलू की खेती को पाला व घने कोहरे के साथ झुलसा, अंगमारी, अर्ली ब्लाइट जैसी बीमारियों का खतरा होता है। इससे आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार राय ने बताया कि ठंड में आलू की फसल की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। फसल की सिंचाई और उसके आस पास धुआं करके पाले के प्रभाव को कम किया जा सकता है। कीटों और रोगों से बचाव पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed