फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers returned disappointed after seeing the lock hanging on the warehouse in Bhathahi old age.

Kushinagar News: भठही बुजुर्ग में गोदाम पर लटका ताला देख मायूस लौटे किसान

Fri, 15 Nov 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers returned disappointed after seeing the lock hanging on the warehouse in Bhathahi old age.
-खाद के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बनकटा बाजार। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति भठही बुजुर्ग पर खाद व बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन गोदाम पर ताला लटकता हुआ देख किसान मायूस होकर लौट गए। सचिव प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि कई दिनों से किसान निराश लौट रहे हैं। हमने अथक प्रयास करके रविवार को 200 बोरी डीएपी मंगाकर 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से वितरित की। 200 बोरी उर्वरक समाप्त हो गया है। जल्द ही बचे किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
बेलवा निवासी किसान नेता शंभू राय ने बताया कि किसानों को खाद-बीज उर्वरक के लिए भटकना पड़ रहा है। समाजसेवी केशव यादव ने बताया कि समिति पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान खेत की बुवाई के लिए बाहर से महंगे दाम पर खाद-बीज खरीद कर खेती कर रहे हैं। सरकार जल्द खाद-बीज उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंगरू प्रसाद, राम प्रवेश यादव, महबूब मंजर, संजय चौरसिया, बैजनाथ, संजय यादव, अरविंद राय, सत्येंद्र, महेंद्र गौंड, अभिषेक, संतोष सिंह कुशवाहा, उमाशंकर, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed