फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers protest over sugarcane weighing center change

Kushinagar News: गन्ना तौल केंद्र बदलने पर किसानों ने किया विरोध प्रर्दशन

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest over sugarcane weighing center change
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में तौल केंद्र बदले जाने की सूचना पर रामकोला चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र नौरंगिया पर सोमवार को दर्जनों किसानों ने प्रर्दशन कर तौल केंद्र न बदलने की मांग की।
विज्ञापन


रामकोला चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र नौरंगिया ए में क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, पांडेय छपरा, सबेया, बरगहा आदि गांवों का सही समय पर गन्ना तौल होता चला आ रहा है। सोमवार को छितौनी समिति से जानकारी मिली कि इस तौल केंद्र से कई गांव कटकर गड़ौरा मिल में जुड़ने जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि तौल केंद्र बदलने से किसानों को काफी असुविधा होगी। जिस मिल से इन गांवों को जोड़ा जा रहा है एक तो वहां पर समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता है। वहीं, खाद बीज सब्सिडी सहित अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा। इससे किसान नाराज हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की कि केंद्र से जो गांव जुड़े हैं, उनको न हटाया जाए। विरोध प्रर्दशन के दौरान केन यूनियन छितौनी के डायरेक्टर अखिलेश कुमार, वरिष्ठ संभव मिश्रा के नेतृत्व में रमा प्रसाद, राम छबीला पांडेय, नान्हू गुप्ता, अमर पासवान, बिहारी प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed