{"_id":"6754babe029b0ec5db08ab86","slug":"farmers-got-bail-after-six-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127868-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह दिन बाद मिली किसानों को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह दिन बाद मिली किसानों को जमानत
Sun, 08 Dec 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
हाटा। एथेनॉल प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि पर कब्जे के दौरान रविवार को हुए विवाद के बाद पुलिस ने सात किसानों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया था। शनिवार को उन किसानों को एसडीएम हाटा ने जमानत दे दी।
पिछले रविवार को 13 किसानों का शांति भंग में चालान कर दिया गया था। उसमें बुजुर्ग व महिला होने के कारण छह को उसी दिन जमानत मिल गई और सात किसान जिसमें उमेश यादव, लखविंदर, राजेश यादव, सिकंदर, रोहित कुमार, रामनिवास, देवीलाल यादव व आनंद सिंह को जेल भेज दिया गया। छह दिन बाद शनिवार को इन सभी किसानों को जमानत मिल गई है। एसडीएम प्रभाकर सिंह ने कहा कि शनिवार को जेल में बंद सात किसानों को जमानत दे दी गई है।