{"_id":"6a4ebaf50a2b2dc4dd03590c","slug":"farmer-injured-in-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163327-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक लालबहादुर की फाइल फोटो।
मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी के छोटी मुसहरी गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
छोटी मुसहरी गांव निवासी लालबहादुर यादव (40) विजयपुर चौराहे से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे। बड़ी मुसहरी गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी कर भाग निकला। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी रामकोला ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज, रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। लालबहादुर यादव अपने पीछे साधना (15), सुमित (14), मधुर (12), अनुराधा (10) और सुजीत (5) को छोड़ गए हैं। लालबहादुर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बच्चों की शादी भी अभी नहीं हो सकी थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।