फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer found unconscious on the bank of Jharhi

कुशीनगर: जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer found unconscious on the bank of Jharhi
झरही किनारे बेहोशी की हालत में मिला किसान
विज्ञापन

होश में आने के बाद बताया- उठा ले गए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव का लापता किसान मंगलवार रात आठ बजे दुमही स्थित मुरलीधर इंटरमीडिएट कॉलेज के पीछे झरही नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां होश में आने पर किसान ने बताया कि बाइक सवार बदमाश उठा ले गए थे। स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजन बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज चल रहा है।

मठिया भोकरिया की निवासी भागमनी देवी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि पति सुरेद्र कुशवाहा संविदा पर दुदही सीएचसी में कार्य करते हैं। वह सोमवार को दिन में दो बजे खेत में यूरिया का छिड़काव करने गए थे। देर शाम तक वापस नहीं आए। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी। किसी राहगीर ने आठ बजे सूचना दी कि एक व्यक्ति मुरलीधर इंटरमीडिएट कॉलेज दुमही के पीछे झरही नदी के तट पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजन पहुंचे तो वह सुरेंद्र कुशवाहा ही थे। उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। होश में आने पर उन्होंने बताया कि यूरिया का छिड़काव करने के बाद केला का खेत देखने चले गए। तभी एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने अपने पास बुलाया और मुंह पर कपड़ा लगा दिया। कपड़े में कोई नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेहोश हो गए। उन्हें थोड़ा होश आया तो झरही के पास फेंक दिए और घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। परिजन बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed