फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer dies due to tiger attack, panic among people

बाघ के हमले से किसान की मौत, लोगों में दहशत

Wed, 21 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to tiger attack, panic among people
बिहार सीमा में बरवाकला गांव के पास बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद जुटी भीड़ । संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
बाघ के हमले से किसान की मौत, लोगों में दहशत
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। परिवार के सदस्यों के साथ खेत में निराई कर रहे 65 वर्षीय किसान पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकले बाघ ने हमला कर दिया। किसान को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण गन्ने के खेत में पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्ध किसान की मौत हो चुकी थी। सीमावर्ती क्षेत्र में भय का माहौल है। वन विभाग व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हैं।
जनपद से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र के बरवाकला गांव निवासी राम प्रसाद उरांव (65) अपनी पत्नी बुल्की देवी और पुत्री रजवंती देवी के साथ जंगल के किनारे खेत में निराई करने गए थे। उनकी पत्नी बुल्की देवी के मुताबिक, जंगल से निकले बाघ ने राम प्रसाद पर पीछे से हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए पास के गन्ने के खेत में लेकर घुस गया। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। प्रयास हुआ, लेकिन बाघ हटने को तैयार नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण खेत में घुस पाए।
विज्ञापन

वहां पर राम प्रसाद का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलते ही वन विभाग के डीएफओ नीरज नारायण सहित वरिष्ठ अधिकारी व एसडीएम बगहां सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के अनुसार, बाघ आसपास ही मौजूद है। उसे काबू करने के लिए ट्रेकुलाइजर गन (बेहोश करने वाली बंदूक) व ड्रोन कैमरा मंगाया गया है। शाम होने के चलते बाघ को ढूंढने में दिक्कत आ रही थी। ग्रामीण काफी नाराज हैं। मौके पर मौजूद बगहां एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाघ को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed