{"_id":"617eda7f18100a385a43e2f6","slug":"farmer-died-due-to-current-kushinagar-news-gkp4149673138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा विद्युत उपकेंद्र के बगल में पेड़ की टहनी काटते समय किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे किसान की मौत हो गई।
रामपुर खुर्द गांव के निवासी कैलाश (45) रविवार को दोपहर में कोटवा स्थित विद्युत उपकेंद्र के बगल में ही स्थित खेत में एक पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे थे। उसी दौरान पेड़ के बगल से गुजर रही एचटी लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे वह पेड़ से ही चिपके रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी की मदद से उन्हें नीचे उतारा और एंबुलेंस से कोटवा सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से कैलाश के घर में कोहराम मचा हुआ है। संवाद