{"_id":"679bcf248ed0e1a8960267bd","slug":"family-worried-about-anhoni-suspected-of-missing-devotees-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131198-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापता श्रद्धालुओं को लेकर अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापता श्रद्धालुओं को लेकर अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित
Fri, 31 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने गए कुशीनगर के कुछ लोगों के बिछड़ जाने पर उनका पता नहीं चलने से परिवार के लोग परेशान हैं। वहां हुए हादसे के कारण अनहोनी की आशंका से लोग चिंतित हैं। वहीं लोगों को वहां असुविधाओं का भी सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह लौटे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र निवासी संजीव मिश्रा कहते हैं प्रयागराज में लोग बड़ी संख्या में उमड़े हैं। भगदड़ की जानकारी के बाद परिजन मोबाइल से संपर्क के प्रयास में लगे रहे लेकिन भीड़ के कारण मोबाइल से बात करने तक की हिम्मत नहीं हो पा रही थी। जैसे-तैसे भीड़ से बाहर निकलने के बाद परिजनों से बात हुई।
प्रयागराज से लौटे तरया सुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी संतोष जायसवाल बताते हैं कि किराये की तीन गाड़ियों के साथ 30 लोगों का समूह एक साथ महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए गए थे। अत्यधिक भीड़ के कारण साथ गई दो महिलाएं समूह से बिछड़ गईं। एक महिला मदद के बाद सवारी गाड़ी से घर पहुंच गई लेकिन एक महिला अभी तक घर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
0000000000000
-रात्रि दो बजे का मुहूर्त होने के सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मची
फोटो
कप्तानगंज । प्रयागराज महाकुंभ के संगम तट पर मंगलवार की रात में बैरिकेड टूटने के चलते हुए हादसे के बीच संगम तट पर डुबकी लगाने के बाद अपने घर लौटे श्रद्धालु सहमे दिखे। उनके सकुशल घर पहुंचने पर परिजन भी राहत की सांस लिए। नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विरहीट के शीला सिंह, विकास और आशा देवी ने बताया कि मंगलवार को रात्रि दो बजे के लगभग मुहूर्त होने के सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते यह हादसा हुआ।
कस्बे के हरिहरनाथ उत्तरीय निवासी सुमन श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव और बृजेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ पवित्र संगम से आज घर पहुंचे हैं। गंगा घाट पर बुधवार को सुबह नौ बजे के करीब सेक्टर 16 में पहुंचे तो उनकी आंख के सामने एक बुजुर्ग महिला और पुलिस इंस्पेक्टर सामान और जूते चप्पल से दबे हुए थे।
क्षेत्र के कोटवा गांव के योगेंद्र सिंह, सुशीला सिंह, दुर्गेश सिंह और बिना सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ था उस समय दो सौ मीटर की दूरी पर संगम तट पर डुबकी लगाने को लेकर खड़े थे। उसी दौरान नागा साधु बाबा और संतों के लिए जो बैरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालु उनके साथ जाने की कोशिश करने लगे, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लेकिन प्रशासन की सूझबूझ के चलते बड़े हादसे से बचा गया।
ट्रेनों के लेट होने से परेशान हुए श्रद्धालु
कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते ट्रेन लेट होने के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतर ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचीं, जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गोमती नगर छपरा एक्सप्रेस 2.45 घंटे, आनंद विहार सहरसा स्पेशल दो घंटे, जननायक एक्सप्रेस 1.40 घंटे, अवध एक्सप्रेस 50 मिनट, सहरसा आनंद विहार स्पेशल 8.20 घंटे विलंब से पहुंची। सप्तक्रांति सुपर फास्ट 3.10 घंटे लेट रही।
00000000000
भगदड़ में गायब होने परिवार के लोग परेशान
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुर्जुग के चौहान टोला निवासी 60 वर्षीय गोपाल चौहान अपने पड़ोसी के साथ शुक्रवार को घर से महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। मंगलवार की शाम घाट पर स्नान करने के बाद देर शाम वह अपने बेटे दिनेश चौहान से फोन पर कहा कि घाट के पास वह आराम कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह मौनी अमावस्या का स्नान दोबारा करेंगे। दिनेश चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह भगदड़ की सूचना पर उन्हें फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनके साथ गए गांव के लोग सकुशल घर वापस आ चुके हैं।