{"_id":"66c1243e048156c711068b34","slug":"family-members-accused-of-murder-under-conspiracy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121726-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप
Sun, 18 Aug 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी निवासी निजी विद्यालय के शिक्षक की लाश मिलने के मामले में परिजन प्रेम-प्रसंग में साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने शिक्षक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के साथ ही कॉल रिकार्डिंग की भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक की मौत का कारण करंट लगना बता रही है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग गांव के मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ाने वाले सत्येंद्र कुशवाहा की लाश शुक्रवार की सुबह हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिली थी। शिक्षक का एक हाथ 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से लोहे की रॉड में केबल की मदद से बंधा मिला था। पुलिस को उनकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला था, जो कथित तौर पर शिक्षक ने लिखा था। सुसाइड नोट मिलने के बाद भी परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन अब हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक शिक्षक सत्येंद्र कुशवाहा के भाई ब्रह्मा कुशवाहा ने पुलिस को बताया है कि सत्येंद्र की पत्नी उसे सात साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह एक लड़की के संपर्क में आ गया। यह बात लड़की के परिजनों को मालूम थी। वह बार-बार सत्येंद्र को लड़की से दूर रहने की हिदायत देते थे। परिजनों के मुताबिक, वह भी अपनी प्रेमिका से दूरी बनाना चाहता था, लेकिन प्रेमिका की जिद्द की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाया। शिक्षक के परिजनों की मांग है कि उसके मोबाइल की सीडीआर पुलिस निकाले और साथ ही उसका मोबाइल फोन, जो अब उसके बड़े भाई के पास हैं, उसमें मृतक व उसकी प्रेमिका के बीच की हुई कुछ बातें की भी गहनता से जांच करे।