{"_id":"64ada189791d8e574303a707","slug":"family-dispute-ends-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1288-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खत्म हुआ पारिवारिक विवाद, एक साथ रहने को राजी हुए दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खत्म हुआ पारिवारिक विवाद, एक साथ रहने को राजी हुए दंपती
Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में हुआ पारिवारिक विवाद का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय के परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के चल रहे एक मुकदमे का मंगलवार को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हो गया। रामकोला थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रहने वाले दंपति खुशीपूर्वक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।
इस गांव की वादिनी सुमन देवी ने अपने पति विजय शर्मा के विरुद्ध भरण-पोषण का वाद दाखिल किया था। यह मुकदमा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के कोर्ट में चल रहा था। मंगलवार को इस मुकदमे को परिवार न्यायालय में मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र कुशीनगर को प्रेषित किया गया। समझौता केंद्र के मध्यस्थतम नरेंद्र कुमार मिश्र व विधिक सेवा प्राधिकरण के सजिव और अपर जिला जज रविकांत यादव की की देख रेख में पति-पत्नी आपसी सहमति जताते हुए दोनों साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद मुकदमा समाप्त कर दिया गया।