{"_id":"68eeb1db7aea465d3b02c928","slug":"false-theft-information-proved-costly-case-filed-against-complainant-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147236-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, शिकायकर्ता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, शिकायकर्ता पर केस
Wed, 15 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चोरी की झूठी सूचना देना तमकुहीराज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ झूठी सूचना देने के कारण तमकुहीराज थाने के दरोगा के तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। तमकुहीराज थाने पर तैनात एसआई दीनानाथ यादव के तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के रामकरन पट्टी निवासी सुनील शाह ने 12 अक्तूबर को करीब एक बजे डायल 112 पर सूचना दिया कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर महिला को बांध बनाकर जेवर व नकदी चुरा ले गए।
सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल देखने के बाद थाने पर तैनात दरोगा को सूचना दिया। इसके बाद तमकुहीराज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पूछताछ में पुलिस को आरोपी व उसकी भाभी ने बताया कि सामान चोरी नहीं हुई है।
घर में ही सामान इधर उधर हुआ था, चोरी के संदेह में पुलिस को सूचना दे दिया गया। इसको लेकर पुलिस घंटों परेशान रही। जांच में चोरी की दी गई सूचना गलत मिलने पर सूचना देने वाले सुनील शाह पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एक व्यक्ति ने पूलिस को सूचना था दिया कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर महिला को बांध बनाकर जेवर व नकदी चुरा ले गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दरोगा दीनानाथ यादव की तहरीर पर झूठी सूचना देने वाले पर केस दर्ज किया गया है।