{"_id":"63d56a58ad4abb6def2ddc00","slug":"fair-and-transperent-polling-is-needed-dm-kushinagar-news-gkp4657261189-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष और मुस्तैदी से कराएं चुनाव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष और मुस्तैदी से कराएं चुनाव : डीएम
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान
- फोटो : KUSHINAGAR
निष्पक्ष और मुस्तैदी से कराएं चुनाव : डीएम
पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन को सकुशल एवं निष्पक्षता तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम रमेश रंजन ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और पूरी मुस्तैदी से मतदान कराने पर जोर दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील प्रक्रिया है और सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसलिए सजग और मुस्तैद रहें। मतदान के समय निष्पक्षता, कर्तव्य निष्ठा, पारदर्शिता, शुचिता एवं समयबद्धता का पालन करें। उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्टेशनरी प्राप्ति और चुनाव स्थल की तैयारी समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी और द्वितीय मतदान अधिकारी को नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने, विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रारूपों को तैयार करने, मतपेटी को खोलने, सील करने और उसकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। अशक्त निर्वाचकों एवं उन्हें साथ में लेकर आने वाले व्यक्तियों के घोषणाओं के अनुपालन, मतदान अभिकर्ताओं का आचरण उनकी शिकायतें यदि कोई हैं आदि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के समय पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी की चुनाव से संबंधित जानकारी के विषय में परीक्षा भी कराई गई।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।