{"_id":"5a96fc194f1c1b75718b4b1f","slug":"fabrics-masks-decorated-with-colorful-hats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिचकारी, मुखौटों, रंग-बिरंगी टोपियों से सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिचकारी, मुखौटों, रंग-बिरंगी टोपियों से सजीं दुकानें
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिचकारी, मुखौटों, रंग-बिरंगी टोपियों से सजीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार होली दो मार्च को है। इसके मद्देनजर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी, मुखौटे, रंग-बिरंगी टोपी आदि से दुकानें सज गई हैं। बुधवार को विद्यालयों में गुरुजनों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह सरकारी दफ्तरों और बैंकों में भी शाम को अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने मातहतों के साथ कसया और जनपद मुख्यालय पडरौना में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि होलिकादहन से लेकर होली का त्योहार जिले में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। एएसपी हरि गोविंद की देखरेख में सभी थानों के एसओ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होलिकादहन और होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराएंगे। इसमें चौकीदारों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी का निर्देश दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें कराने के बाद वाहन चेकिंग कराई जा रही है। खुद पुलिस फोर्स के साथ जगह-जगह फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिला रहे हैं। लोगों को भी चाहिए कि होली का पर्व सौहार्दपूर्वक मनाएं। उन्होंने लोगों से संदिग्ध लोगों के दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।