{"_id":"5d28ce418ebc3e6ce04c9ba5","slug":"extreme-power-cut-kushinagar-news-gkp3136236172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, मचा हाहाकार
दो एक्सईएन के खिलाफ सीएम की कार्रवाई का भी असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सात जुलाई को समीक्षा बैठक में भले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पडरौना और तमकुहीरोड के एक्सईएन को हटा दिया, लेकिन बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। पिछले तीन दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर के से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वैसे तो पडरौना नगर में बुधवार को दो घंटे के लिए आपूर्ति दी गई थी, लेकिन उससे लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी ठीक तरह से चार्ज नहीं हुए। बृहस्पतिवार को बिजली के दर्शन नहीं हुए, जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डॉ. सुनीता पांडेय, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल, पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, व्यवसायी विजय मद्देशिया, व्यापारी हेमंत ने बताया कि बिजली व्यवस्था तो पूरी तरह चरमरा गई है। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश की वजह से जगह जगह पोल-तार गिर जाने से समस्या उत्पन्न हो गई है। पडरौना विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर भी जल गया है। कई जगह उपकेंद्रों में पानी घुस जाने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्था दुरुस्त करें, जिससे आम लोगों को समस्या न हो।
छोटे उद्योग बंद, पेयजल संकट गहराया
तमकुहीरोड। सेवरही और तरयासुजान क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। छोटे-मोटे उद्योग बंद हो गए हैं। पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है। सेवरही और तरयासुजान उपकेंद्र से जुड़े गांवों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात में लोगों को कीड़े-मकोड़ों का भय सताने लगा है।
विज्ञापन
भुलिया बाजार, दाहुगंज, दोमाठ, तिवारीपट्टी, बभनौली, गौराहा, बेदूपार, सिसवानाहर, पकड़ीहार सहित अन्य गांवों में बिजली पर आधारित आटा चक्की, स्पेलर मशीन जैसे छोटे छोटे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। फोटोस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि दुकानें भी बंद हैं सुनील शर्मा, धर्म सिंह पटेल, प्रदीप सिंह, गुड्डू गुप्ता, रामअवध शर्मा, राजेश कुशवाहा, आफताब आलम, काशीनाथ शर्मा आदि ने बिजली व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल का कहना है कि बारिश के चलते कई जगह फाल्ट से समस्या है। उसे ठीक कराया जा रहा है।
सड़क पर गिरा पोल, आपूर्ति बाधित
पकड़ियार बाजार।नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगहा के आजाद नगर चौराहे के पास सड़क पर शुक्रवार को जर्जर पोल टूटकर बगल के दूसरे पोल के साथ सिंगहा-रामकोला मार्ग पर गिर गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। संयोग सही रहा कि घटना के समय उस हाईटेंशन तार में बिजली सप्लाई नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ग्रामीणों ने प्राईवेट लाइनमैन से तार पोल को हटवाया गया तब जा कर आवागमन चालू हो सका। पोल के टुटने से चंवर टोला, छितवनिया टोला,आजाद नगर के 250 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई है।