फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Expressway will make Kushinagar an economic hub

Kushinagar News: एक्सप्रेसवे से इकोनॉमिक हब बनेगा कुशीनगर

Mon, 17 Aug 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Expressway will make Kushinagar an economic hub
पडरौना। कुशीनगर अब केवल बौद्ध सर्किट के प्रमुख केंद्र के रूप में ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक हब के रूप में पहचान बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी और पानीपत-शामली एक्सप्रेसवे का जाल बिछने से जिले के विकास को गति मिलने वाली है। इन महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से न केवल कुशीनगर की दूसरे राज्यों और प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और रियल एस्टेट सेक्टर में भी उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद अब एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से कुशीनगर के पर्यटन उद्योग को संजीवनी मिलेगी। बिहार, पश्चिम बंगाल और असम की ओर से आने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों और पर्यटकों के लिए गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे सफर को बेहद आसान बना देगा। वहीं, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु पानीपत-शामली लिंक के जरिए कम समय में कुशीनगर पहुंच सकेंगे। इससे स्थानीय होटल उद्योग, गाइड, हस्तशिल्प और परिवहन से जुड़े व्यवसायियों की आय में भारी वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से औद्योगिक गलियारे में विकसित होने का रास्ता साफ हो गया है। सुगम परिवहन व्यवस्था के कारण लॉजिस्टिक पार्क, कोल्ड स्टोरेज, कृषि आधारित उद्योग और पैकेजिंग यूनिट्स स्थापित होंगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed