फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   expired1

मार्ग दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
expired1
मार्ग दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। पांच अप्रैल की देर रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छहूं में कसया-सेवरही मार्ग पर बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई है। युवक का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था।

पांच अप्रैल को एक बाइक पर सवार होकर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय निवासी नूर आलम (24), दयाशंकर (23) और मुलायम (24) तेज रफ्तार में जा रहे थे। छहूं गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई थी। इस घटना में नूर आलम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि मुलायम का अस्पताल में इलाज चल रहा था। दयाशंकर की स्थिति ज्यादा नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ तो डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। घर आने पर उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दयाशंकर की मौत के बाद परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed