फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Expected business of more than Rs 200 crore on Dhanteras and Diwali.

Kushinagar News: धनतेरस व दिवाली पर दो सौ करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद

Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Expected business of more than Rs 200 crore on Dhanteras and Diwali.
- कई ऑटोमोबाइल्स एजेंसी में मंगाई गई सभी बाइकें हो चुंकी है बुक
विज्ञापन

- दिवाली के बाद बाइकों की बिक्री के लिए दिए जा रहे अलग से आर्डर




पडरौना। व्यापारियों को धनतेरस व दिवाली पर इस बार दो सौ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इसमें आभूषण, बाइक, कार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिठाई व अन्य सजावटी सामान शामिल है। बाजार में धनतेरस के एक दिन पहले से ही ग्राहकों की भीड़ भी दिखने लगी है। व्यापारियों की माने तो पिछले साल डेढ़ सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग ज्यादा है। ग्राहकों के रुख को देखते हुए ऑटोमोबाइल एजेंसियों ने शो रूम में नई-नई मॉडलों की गाड़ियां आई हैं। इनकी बुकिंग के लिए ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। कई बाइक एजेंसियों के पास धनतेरस पर बिक्री के लिए गोदाम में रखी सभी बाइकों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। उन एजेंसियों ने कंपनी को नए आर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन


ऑटो सेक्टर में डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार की उम्मीद

नामी कंपनियों के 50 बाइक एजेंसियां हैं। बाइक एजेंसियों में हर दिन खरीदारों की भीड़ जुट रही है। अभी तक कई एजेंसियों में मंगाई गई बाइकों की बुकिंग धनतेरस के लिए पहले ही चुकी हैं। एजेंसी की तरफ से और बाइकों का स्टॉक मंगाया जा रहा है। एजेंसी के मालिकाें की मानें तो पिछले वर्ष करीब सौ करोड़ का व्यावसाय हुआ था। लेकिन इस वर्ष खरीदरों की उमड़ी भीड़ देख डेढ़ सौ से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आभूषण का हो सकता है 50 करोड़ का कारोबार
आभूषण व्यवसाई सोनू खेतान, उमंग खेतान, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, अंशुमान बंका, अतुल जायसवाल आदि की मानें तो पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल से उबर रहे थे। इसके बावजूद जिले में करीब 30 करोड़ का व्यापार हुआ था, लेकिन इस वर्ष सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ है। सौ रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के सामान बिकने की वजह से हर कोई रिश्तेदारों व परिचितों को देने के लिए सामान्य उपहार के स्थान पर चांदी के समान देने के लिए खरीद रहे हैं। इसको देखते हुए इस वर्ष 50 करोड़ से अधिक का आभूषण व्यापार होने की उम्मीद है।

0000000
क्या कहते हैं ऑटोमोबाइल एजेंसियों के मालिक


धनतेरस पर कुशीनगर में करीब आठ हजार बाइकों की बिक्री करने का लक्ष्य मिला था। इसमें करीब छह हजार बाइकों की अब तक बुकिंग हो चुंकी है। जिले में कुल 20 एजेंसी है। इस बार सौ करोड़ रुपये से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है।



- अजय गुप्ता, बाइक एजेंसी मालिक



0000000



जिले में कुल 12 बाइक एजेंसी है। इस बार बाइक खरीदारों की भीड़ पिछले वर्ष से अधिक है। अब तक 11 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो चुका है। गोदाम में बाइकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।



- दिनेश कुमार पांडेय, बाइक एजेंसी मालिक



0000000



जिले की कुल 19 एजेंसियां हैं। इन सभी एजेंसियों में बाइकों की बड़े पैमाने पर बुकिंग चल रही है। पिछले वर्ष से अधिक बाइकें अभी तक बिक चुकी हैं। अभी और लोग बाइकों की बुकिंग करा रहे हैं। इस बार दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।


- आनंद कुमार बासुकी

000000

बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए हर बाइक की खरीद पर आकर्षक उपहार दिए जा रहें। ग्राहकों को बाइक की कमी न हो इसके लिए बाइकों के विभिन्न मॉडलों की बाइक गोदाम में पहले ही स्टॉक कर लिया गया है।



- विक्रम अग्रवाल, बाइक एजेंसी मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article