फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   -Exit BarrpFat procession.

निकला बारावफात का जुलूस

Sat, 02 Dec 2017 11:38 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 02 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
-Exit BarrpFat procession.
जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  बारावफात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह रहा। कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात के मौके पर घोरघटिया गांव में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने जुलूस के साथ घोरघटिया, बदलपट्टी, सेमरा, सिसवा, लक्ष्मीपुर सहित कई गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान हाफिज नूरलैन, मोहम्मद सज्जाद अली, बिगन, हकीमतुल्लाह, नियमतुल्लाह, रहमतुल्लाह, नजाम, हारुन, अकबर, शोहराब, सफी सहित काफी लाग मौजूद थे। 
विज्ञापन


पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस जुलूस में मौलाना मुहम्मद सादिक, मौलाना जाकिर हुसैन, मौलाना खुश मुहम्मद की अगुवाई में लोग जामा मस्जिद पिपराकनक पहुंचे, जहां से आस पास के सभी गांवों के जुलूस के साथ पिपरा कनक, हसनपुरा, बोदा टोला, मठिया, धुसवा, मीर बिहार, चैनपट्टी, गगलवा, महरू टोला सहित कई गांवों का भ्रमण किया। जुलूस में मौलाना जैनुल्लाह, सेराज अहमद, मेराज अहमद, मजीबुल होदा, हैदर कादरी, मुहम्मद वहीद, झुन्ना, साजिद सिद्दीकी, तमजीर आलम, फिरोज आलम, जियाउल हक सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार   बारावफात पटहेरवा इलाके में भी पूरी शिद्दत से मनाया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने धनौजी, अहलादपुर, महुअवा, बैरगही, मतलुक छापर, काजीपुर आदि में भ्रमण किया। इसी तरह सिंदुरिया, करमैनी, पटहेरवा सहित कई गांवों से भी पटहेरवा तक बारावफात का जलूस निकाला गया। ट्रैक्टर ट्राली को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिस पर बैठे बच्चे नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed