फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   EXEN inspected AP Dam and given directions,EXen inspected AP dam

एक्सईएन ने किया निरीक्षण

Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
EXEN inspected  AP Dam and given directions,EXen inspected AP dam
‘बांध की सुरक्षा के लिए बचाव कार्यों में लाएं तेजी’
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर )। एपी बांध के नोनियापट्टी में गंडक नदी के कटान के चलते किमी 12.860 पर बना क्षतिग्रस्त ठोकर पर चल रहे बचाव का कार्य का बाढ़ खंड के एक्सईएन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को बांध की सुरक्षा के लिए जरूरी सभी इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
एपी बांध के नोनियापट्टी गांव के पास करीब पांच दिन पहले किलोमीटर 12.860 पर बना ठोकर गंडक नदी के कटान के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। उसका तीन चौथाई हिस्सा नदी में समा गया था जिसे दुरुस्त करने में बाढ़ खंड विभाग लगा है। किलोमीटर 11.500 से किलोमीटर 12.000 के बीच 12 करोड़ 40 लाख 68 हजार की लागत से परियोजना का निर्माण कार्य बीते करीब दो माह से चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी के साथ नोनियापट्टी स्थित किलोमीटर 12.860 पर बने क्षतिग्रस्त ठोकर पर चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जरूरी जानकारी ली और क्षतिग्रस्त ठोकर को बांध की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव, जेई संजय कुमार मौर्य, जेई राकेश कुमार, जेई राजेश कुमार सिंह, जेके सिंह, अरविंद सिंह बपटेल, हेमंत सिंह, संजय सिंह, पप्पू सिंह, दीनानाथ सिंह, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed