फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ex mp died

पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र का निधन

Thu, 16 Dec 2021 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
ex mp died
पूर्व सांसद पं.रामनगीना मिश्र का फाइल फोटो।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र का निधन
विज्ञापन

- छह बार सांसद रह चुके थे पं. रामनगीना मिश्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कठकुइयां। कुशीनगर और सलेमपुर संसदीय सीट से सांसद रह चुके पं. रामनगीना मिश्र का 93 वर्ष की उम्र में बृहस्पतिवार को सुबह निधन हो गया। वह विधायक और केन यूनियन के चेयरमैन भी रह चुके थे। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर है।

पडरौना क्षेत्र के सिकटा गांव के रहने वाले पं. रामनगीना मिश्र शुरू से ही किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहे। वह केन यूनियन समितियों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहे और गन्ना किसानों के कल्याण के लिए अपना योगदान देते रहे। वर्ष 1972 से 75 तक जिले की सेवरही विधानसभा से उपचुनाव में जीतकर विधानसभा सदस्य रहे एवं 7वीं तथा 8वीं लोकसभा कार्यकाल में देवरिया जनपद की सलेमपुर सीट से सांसद रहे। 10वीं, 11वीं, 12वीं तथा 13वीं लोकसभा में लगातार कुशीनगर की पडरौना सीट से निर्वाचित होते रहे। इधर कुछ वर्षों से लखनऊ में अपने पुत्र डॉ. परशुराम मिश्र के पास रह रहे थे। वह काफी दिनों से बीमार थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर से उनके पैतृक गांव सिकटा व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिन भर उनके घर पर लोगों का आना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed