फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ex CM Akhilesh will come on 13 and 14 november

कुशीनगर जनपद में 32 घंटे रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव

Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ex CM Akhilesh will come on 13 and 14 november
13 और 14 नवंबर को जनपद में रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 और 14 नवंबर को जिले में रहेंगे। अपने 32 घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह विजय रथ पर सवार होकर सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। छह स्थानों पर उनकी जनसभा होगी तथा सभी क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। पार्टी की तरफ से जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत की तैयारी अंतिम चरण में है।
इसकी जानकारी सपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को जनपद आगमन पर सबसे पहले हाटा विधान सभा क्षेत्र के झांगा बाजार में दिन के 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद रामकोला विधान सभा के कप्तानगंज कस्बा में एलआईसी चौराहा पर दोपहर एक बजे सभा करेंगे। वहां से खड्डा विधान सभा क्षेत्र के रामबाग होते पकड़ियार बाजार में स्वागत समारोह दोपहर दो बजे संबोधित करेंगे। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ढाई बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से होकर पडरौना विधान सभा क्षेत्र के सूरजनगर चौराहे पर पहुंचेंगे। वहां उनका जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद पडरौना के बावली चौक पर दिन के तीन बजे जनसमूह को संबोधित करेंगे। वह रोड -शो करते हुए सड़क मार्ग से छावनी, रवींद्रनगर, बाड़ी पुल, साखोपर होते हुए कुशीनगर पहुंचकर वहां के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दिन 14 नवंबर को सुबह 10 बजे कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र के बुद्ध पीजी कॉलेज के मैदान में स्वागत समारोह को संबोधित करेंगे। उसके बाद एनएच-28 से मल्लूडीह, जोकवा बाजार होते हुए फाजिलनगर के निकट मतलुकछापर (अहलादपुर) में पहुंचेंगे। वहां दिन के 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पटहेरवा, रजवटिया, बगही आदि स्थानों से होते हुए दोपहर 12 बजे नगर पंचायत तमकुहीराज के ओवरब्रिज चौराहे पर स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे किसान पीजी कॉलेज सेवरही में सभा करने के बाद तमकुहीरोड-तुर्कपट्टी मार्ग होते हुए कसया स्थित मालती पांडेय इंटर कॉलेज में दिन के तीन बजे सभा में शामिल होंगे। उसके बाद शाम चार बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कसया से प्राइवेट हवाई जहाज से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed