फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ex bjp jiladhyaksh tara singh died

Kushinagar News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह का निधन

Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ex bjp jiladhyaksh tara singh died
फाइल फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 92 वर्ष के थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित भाजपा संगठन में कई पदों पर जिम्मेदारी निभाई थी। कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने मंगलवार को दोपहर में अंतिम सांस ली।
हाटा नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में हिंदी के प्रवक्ता रहे नगर पालिका के वार्ड संख्या-09 रामपुर मिश्री निवासी तारा प्रसाद सिंह ने राजनैतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ से की थी। पार्टी ने उन्हें हमेशा संगठन की जिम्मेदारी दी। उसे उन्होंने बखूबी निभाया। तारा प्रसाद सिंह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रहे।
विज्ञापन

यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते समय राजनाथ सिंह तत्कालीन जिलाध्यक्ष रहे तारा प्रसाद सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने उनके घर आए थे। अपने पीछे वह भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र नागेंद्र सिंह ने सभी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन पर विधायक मोहन वर्मा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, मुंशी सिंह, रितेश नाथानी सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed