{"_id":"5877c6e34f1c1bc156ba9121","slug":"evm-information-given-to-the-master-trainers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनरों को दी गई ईवीएम की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनरों को दी गई ईवीएम की जानकारी
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में हुए इस प्रशिक्षण में 76 मास्टर ट्रेनर सम्मिलित हुए। उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से ईवीएम के संचालन की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर इस प्रशिक्षण के माध्यम से ईवीएम के संबंधी में पूर्ण जानकारी हासिल कर लें। अगर कोई झिझक या संदेह हो तो उसे दूर कर लें। कुशीनगर जिले में मतदान चार मार्च को है। तब तक सभी मास्टर ट्रेनर मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दे दें। प्रशिक्षण के बाद मतदानकर्मियों की परीक्षा लें। उत्तीर्ण होने की दशा में ही उन्हें प्रमाण पत्र दें।
डीएम ने कहा कि ईवीएम का प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दें। उन्हें ईवीएम खोलने, बंद करने, कंट्रोल यूनिट से बैलेट यूनिट जोड़ने और अलग करने, पेपर सील करने, स्पेशल टैग एवं स्ट्रिप लगाने के बारे में पूरी तरह अभ्यास कर लें। क्लियर, क्लोज, रिजेक्ट बटन के फंक्शन को भली भांति समझ लें।
विज्ञापन
सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि इसके बाद एक बार फिर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी मास्टर ट्रेनरों की परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देने पर मतदानकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। एसपी राजू बाबू सिंह ने प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई। इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनर और अधिकारी मौजूद थे।