फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eviction order for illegal construction, villagers met DM

Kushinagar News: अवैध निर्माण पर बेदखली का आदेश, डीएम से मिले ग्रामीण

Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eviction order for illegal construction, villagers met DM
कलक्ट्रेट पहुंचे महुअवा बुजुर्ग गांव के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया  
तुर्कपट्टी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव के एक दर्जन ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने घरों पर प्रशासन की ओर से चस्पा किए गए नोटिस को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
विज्ञापन

पीड़ितों ने तत्काल कार्रवाई को रोकने की अपील करते हुए राहत दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बनाए गए घर की जमीन वर्षों से सार्वजनिक जमीन थी जिसे तहसील प्रशासन ने पोखरी (खालिहान) दर्ज कर बेदखली का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि प करीब चार वर्ष पूर्व तुर्कपट्टी महुआवा निवासी अहमद अंसारी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल करके ग्राम पंचायत मुअववा बुजुर्ग में अतिक्रमण की बात कही थी। उक्त मामले में एक फरवरी 2024 को बेदखली का आदेश पारित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एक सप्ताह पूर्व करीब 74 ग्रामीणों के बने रिहायशी मकान को अवैध बताते हुए 28 अगस्त तक खाली करने का आदेश जारी कर दिया। बुधवार की दोपहर को पीड़ित चंदन कुमार गुप्ता की अगुवाई में राजन सैनी, सोनू माली नथुनी प्रसाद, मलिराम माली, पूनम, ममता सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ग्रामीणों का कहना था कि हम सभी वर्षों से बसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed