{"_id":"69c6dc96ca648121f20f654c","slug":"events-related-to-the-conclave-will-be-held-at-four-locations-preparations-are-in-full-swing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157062-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार स्थानों पर होंगे काॅन्क्लेव से जुड़े कार्यक्रम, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार स्थानों पर होंगे काॅन्क्लेव से जुड़े कार्यक्रम, तैयारियां तेज
Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कसया। बौद्ध तीर्थ स्थली में 31 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। काॅन्क्लेव कुशीनगर में चार स्थानों पर होगा। बुद्धनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कसया एसडीएम समेत अन्य अधिकारी तैयारियों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दे रहे हैं।
महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में मुख्य गेट के उत्तरी पार्क में विशाल टेंट लगाया जा रहा है। यहां देश-विदेश से आए बौद्ध विद्वानों की ओर से विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे। वहीं दक्षिणी पार्क में 18 कॉटेज तैयार किए गए हैं। वहां महात्मा बुद्ध से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य मंदिर के पास एक दिन देश-विदेश से आए भिक्षुओं के सामूहिक चांटिंग का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। शांति वन परिसर में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा।
रामाभार स्तूप परिसर में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु स्तूप के चारों ओर बैठकर विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक चांटिंग करेंगे। इसके अलावा, स्तूप के दक्षिण स्थित निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए जर्मन हैंगर में काॅन्क्लेव का उद्घाटन किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रसिद्ध कलाकारों के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
चारों स्थलों पर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां जोरो पर चल रहीं हैं। शुक्रवार को एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। शांति वन में चल रही पेंटिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन एसओ शरद भारती, शमशेर, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।