फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   -Even after the agitation and assurances Bad road

आंदोलन व आश्वासन के बाद भी बाई पास बदहाल

Tue, 02 Jan 2018 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 02 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
-Even after the agitation and assurances Bad road
ख्‍ाराब सड़क - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  शहर के पूर्वी हिस्से की बाई पास सड़क की हालत नहीं सुधर रही है। इसके लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। नेताओं से लेकर प्रशासनिक अफसर तक आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन सड़क की दशा पहले जैसी ही है। आलम यह है कि तीन किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग पर चार पहिया वाहन तो क्या बाइक व साइकिल से भी चलना मुश्किल है।
विज्ञापन


शहर का प्रमुख बाईपास मार्ग कठकुइयां रोड से पूर्वी रेलवे क्रासिंग को पार करते हुए बेलवा चुंगी चौराहा होते हुए जटहां मार्ग से जुड़ता है। इस रास्ते शहर में आने वाले भारी वाहनों के अलावा जटहां और बांसी के रास्ते बिहार प्रांत के लिए भी गाड़ियां जाती हैं। इस सड़क का कुछ हिस्सा रेलवे के अधीन है। शेष पडरौना नगर पालिका की निगरानी में है। रेलवे के हिस्से वाली सड़क बन नहीं रही है और नगर पालिका के हिस्से की सड़क पर मरम्मत का कार्य तक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


  इस बाईपास सड़क का निर्माण वर्ष 2011 में कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद हुआ था। महज छह साल के बाद ही यह सड़क कई जगह टूट गई है। गड्ढों की वजह से अक्सर इस पर बड़े वाहन भी फंस जाते हैं। बरसात होने पर इसकी दशा और बिगड़ जाती है। जब भी यहां के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करते हैं तो प्रशासनिक अफसर उन्हें जल्दी निर्माण का आश्वासन देकर शांत करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठकुइयां मोड़ से निकलकर भूतनाथ कालोनी होते हुए जटहां मार्ग को जोड़ने वाला बाईपास मार्ग भूतनाथ कालोनी के मोड़ पर ही क्षतिग्रस्त है। मोड़ पर कई बार मालवाहक पलटने से भी बचे हैं। पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर सड़क में लगभग तीन फीट नीचे तक गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से बड़ी गाड़ियां इस रास्ते नहीं जातीं। बरसात के समय बाइक सवार भी इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन रोड से बेलवा चुंगी की तरफ भी सड़क का आधा हिस्सा टूट चुका है।

जमालपुर 
बाई पास सड़क की बदहाल दशा सुधारने के लिए प्रयास किया जाएगा। पेयजल सप्लाई की पाइप फटी होने की वजह से सड़क पर पानी जमा हो गया था। इसे ठीक करा दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed