{"_id":"683df6f237fdfaedc203ef2f","slug":"even-after-24-hours-electricity-could-not-be-restored-in-100-villages-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138681-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे बाद भी 100 गांवों में नहीं बहाल हो सकी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे बाद भी 100 गांवों में नहीं बहाल हो सकी बिजली
Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जिले में रविवार को आई आंधी-बारिश से ध्वस्त हुई बिजली सप्लाई सोमवार को भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि पडरौना में तो रविवार को शाम साढे़ तीन बजे बजे गुल हुई बिजली शाम 6:45 बजे तक 3:15 घंटे बाद बहाल हो गई। लेकिन पेड़ व डालियां गिरने से बिजली के पोल और तार टूटने के कारण अभी भी करीब 100 गांवों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। पडरौना शहर समेत जिन क्षेत्रों में सप्लाई बहाल हो भी गई है वहां बार-बार ट्रिपिंग व फाल्ट से लोग परेशान रहे।
आंधी बारिश के कारण रविवार को पडरौना, कसया, रामकोला, सोहसा मठिया, मनिकौरा, जरार, हाटा आदि उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। पडरौना शहर की सप्लाई तो रविवार रात में ही बहाल हो गई लेकिन करीब 100 गांवों में 24 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। हाटा की सप्लाई रविवार को सायं 5 से 7:45 बजे तक 2:15 घंटा बिजली गुल रही। रामकोला में रविवार को सायं 4:17 बजे से सोमवार को तड़के चार बजे तक 11:30 घंटे बिजली गुल रही। गोपालगढ़ विद्युत उपकेंद्र सोमवार को रात 1:30 बजे मेन लाइन ब्रेक डाउन से सुबह 7 बजे तक 5:30 घंटे बिजली गुल रही। मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार की शाम को अचानक आए चक्रवाती तूफान के कारण विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 75 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जरार उपकेंद्र की सप्लाई रविवार सायं 4:30 से सोमवार दोपहर 1 बजे तक ठप रही।