फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Evaluation will be done at four centers under the surveillance of CCTV cameras

Kushinagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चार केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Evaluation will be done at four centers under the surveillance of CCTV cameras
18 मार्च से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य
विज्ञापन

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से तैयार की जा रही है परीक्षकों की सूची

पडरौना। माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए परीक्षकों की सूची जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से तैयार की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चार केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। हालांकि अभी गैर जिलों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का इंतजार हो रहा है।
बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर और महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना व बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर को इंटर और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा व महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इन सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। हालांकि अभी तक जिले में मूल्यांकन के लिए गैर जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। विभागीय जानकारों की मानें तो दो से तीन दिन में जिले में मूल्यांकन होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए परीक्षकों की सूची जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed