फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ensure the repair of roads damaged during pipeline laying on a priority basis.

Kushinagar News: प्राथमिकता के आधार पर कराएं पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत

Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ensure the repair of roads damaged during pipeline laying on a priority basis.
पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत, टूटी पाइपलाइन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
कुशीनगर। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में चल रहे पेयजल योजनाओं के निर्माण में देरी और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त या टूटी है, उसे तत्काल दुरुस्त कराकर ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ये बातें डीएम संजय चौहान ने कही। वह बृहस्पतिवार को को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रोड रेस्टोरेशन का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं में लगे सोलर पैनलों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। किसी योजना में तकनीकी खराबी आने पर उसका तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग से संबंधित आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed