फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Engineers took stock of sensitive places of Gandak River

Kushinagar News: अभियंताओं ने गंडक नदी के संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा

Mon, 19 Aug 2024 06:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Engineers took stock of sensitive places of Gandak River
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक के आसपास होने के बाद भी विरवट कोन्हवलिया सहित कई जगहों पर दबाव बना हुआ है। रविवार को अभियंताओं ने संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन


गंडक नदी के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव के चलते जहां नरवाजोत स्थित किमी 1.700 पर बने ठोकर, जवही दयाल में किमी 2.800, किमी 3.050 और किमी 3.500 पर बने ठोकर, बाक खाश में किमी 10.518 और कचहरी टोला में किमी 14.500 के साथ विरवट कोंन्हवलिया में ठोकर नंबर चार (कट एंड टू बांध) पर भी पानी का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार को गंडक का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक के आस-पास रहा। इसके पहले नदी नरवाजोत और विरवट कोन्हवलिया के ठोकरों को निशाने पर ले चुकी है और बाढ़ बचाव के जरिए उन्हें सुरक्षित किया जा चुका है। लोगों का कहना है कि अब भी ठोकर व तटबंधों से खतरा टला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित खतरे को देखते हुए जेई चंदप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादब, जेई विनोद शर्मा, जेई रामचंद्र प्रसाद आदि रविवार को भी तटबंधों की निगरानी में जुटे रहे।
एसडीओ रमेश यादव का कहना है कि हर जगह स्थिति नियंत्रण में है और सभी संवेदनशील जगहों पर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed