{"_id":"628bce2aea0ac820fa7a4cfa","slug":"enech-28-ke-kinaare-khade-trakon-se-durghatana-kee-aashanka-kushinagar-news-gkp437897856","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-28 के किनारे खड़े ट्रकों से दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-28 के किनारे खड़े ट्रकों से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

हाटा, सुकरौली, कसया, पटहेरिया, सलेमगढ़ सहित कई जगह खड़े रहते हैं वाहन
कुशीनगर। जनपद में हाटा तहसील क्षेत्र के सुकरौली से लगायत तमकुहीराज के सलेमगढ़ तक फोरलेन पर सड़क किनारे जगह-जगह खड़े ट्रक और अन्य भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हालांकि पूर्व में कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धार्थनगर में एनएच पर खड़े ट्रेलर में बोलेरो की टक्कर से सात लोगों की मौत की घटना ने फोरलेन पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसी तरह की दुर्घटना शनिवार को तहसील क्षेत्र में फोरलेन स्थित कौवापट्टी पेट्रोल पंप के पास हुई थी। बरात से लौट रही कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। दूल्हे के पिता की मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ चौराहा, टड़वा क्रॉसिंग, माधोपुर क्रॉसिंग, कौवापट्टी पेट्रोल पंप, तमकुहीराज तहसील गेट डेंजर जोन है। यहां पर अक्सर हादसे होते हैं। इन इसका मुख्य कारण यह है कि वाहन चालक अक्सर अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। इससे दूसरे वाहन के चालक को सामने से या पीछे से आने वाले वाहनों की जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार एनएच-28 पर आए दिन दुर्घटना होती है। इसके बावजूद सड़क पर खड़े रहने वाले ट्रकों व अन्य वाहन को हटवाने में जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एनएच पर पटहेरिया, लबनिया सहित अन्य स्थानों पर कहीं भी ट्रक व अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आ जाएंगे। पटहेरिया चौराहे पर एनएच की क्रॉसिंग के दोनों तरफ ट्रक खड़े रहते हैं। जबकि लग्जरी बसों से लेकर अन्य वाहन चालक यात्रियों को हाईवे पर ही यात्रियों बैठाते और उतारते हैं। इससे सड़क पार करने वाले लोगों को परेशानी होती है और सामने से आ रहे वाहन नहीं दिखते हैं। इससे लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
24 मार्च को सरेया खुर्द निवासी रोहित गोस्वामी, चिंटू गोस्वामी व मंजू देवी लबनिया के समीप उस समय हादसे के शिकार हो गए, जब इनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे चिंटू व मंजू की मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। 28 फरवरी की सुबह ड्यूटी पर निकले तरयासुजान थाना क्षेत्र के खोंचा टोला निवासी श्रीराम पांडेय की पटहेरिया चौराहे पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई थीं।
...
जागरुकता की आवश्यकता है : सिंह
सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक ऋषिकेश सिंह का कहना है कि सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाने के लिए पेट्रोलिंग की जाती है। पेट्रोलिंग टीम के हटते चालक फिर अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरुकता की आवश्यकता है।