फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   encroachment removed from the drains

नालियों से हटवाया गया अतिक्रमण

Mon, 22 Jan 2018 12:11 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 22 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
encroachment removed from the drains
अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीरोड। कुश्‍ाीनगर के सेवरही नगर पंचायत में रविवार को प्रशासन ने मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटवाने की सूचना दुकानदारों को प्रशासन की तरफ से एक सप्ताह पहले से दी गई थी। अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


तमकुहीराज के एसडीएम गुलाबचंद्र, सेवरही एसओ श्रीप्रकाश, चौकी प्रभारी सेवरही प्रवेश कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी मणी जी सैनी की मौजूदगी में पुरानी पुलिस चौकी से अतिक्रमण हटवाने का कार्य शुरू हुआ। मालगोदाम, स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड सहित अन्य स्थानों पर  दुकानदारों द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मीट विक्रेताओं की दुकान को भी सड़क से किनारे हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, अर्जुन गुप्ता, पप्पू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज चौरसिया, अवधेश कुशवाहा, जयंत गुप्ता, गोविंद जायसवाल, अश्विनी राय, मोहन गंतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed